Maiya Samman Yojana 16th Installment: 16वीं किस्त की तिथि जारी! इस दिन सभी महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रूपये

Maiya Samman Yojana 16th Installment: झारखंड सरकार की सबसे लोकप्रिय योजना मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर चर्चा में है। दिवाली से पहले 15वीं किस्त जारी होने के बाद अब सरकार जल्द ही 16वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर किस्त में ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें और आत्मनिर्भर बनें।

यह योजना झारखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है। अब सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए खुशखबरी है कि नवंबर माह में उनकी 16वीं किस्त जारी की जाएगी। जिन महिलाओं की पिछली किस्तें रुकी हुई थीं, उन्हें इस बार डबल राशि मिलने की संभावना है। इस लेख में आप जानेंगे कि 16वीं किस्त कब आएगी, किन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे, पात्रता क्या है और स्टेटस कैसे चेक किया जाएगा तो लेख में आखिर तक बने रहे।

Maiya Samman Yojana 16th Installment Date

मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सरकार 10 नवंबर से पहले 16वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा। सरकार ने लाभार्थियों के सत्यापन और DBT प्रक्रिया को तेज़ कर दिया है ताकि सभी पात्र महिलाओं को समय पर राशि मिले। जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन या बैंक डीबीटी प्रक्रिया लंबित है, उन्हें जल्द ही यह कार्य पूरा करने की सलाह दी गई है। जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तब उनकी किस्त सीधे उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।

16वीं किस्त में इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे

राज्य सरकार की ओर से उन महिलाओं को बड़ी राहत दी जाएगी जिन्हें पिछली यानी 15वीं किस्त की राशि नहीं मिल पाई थी। ऐसी सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त में एक साथ दो किस्तों का भुगतान किया जाएगा। यानी उनके बैंक खाते में ₹2500 के बजाय ₹5000 की राशि भेजी जाएगी। सरकार चाहती है कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे। वहीं जिन महिलाओं की पिछली सभी किस्तें नियमित आई हैं, उन्हें इस बार सामान्य ₹2500 की राशि ही प्राप्त होगी।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

  • महिला केवल झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम लाभार्थी सूची में शामिल होना चाहिए।
  • आवेदक महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है तभी लाभ मिलेगा।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के नाम पर DBT सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है, जो आधार कार्ड से लिंक हो।
  • महिला के परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
  • जिन महिलाओं का आवेदन राज्य सरकार द्वारा “Hold” पर रखा गया था, उन्हें भौतिक सत्यापन पूरा करना अनिवार्य है।
  • सभी लाभार्थी महिलाओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बैंक खाते में NPCI Mapping पूरी हो चुकी है, ताकि राशि ट्रांसफर में देरी न हो।

Maiya Samman Yojana 16th Installment Status Check कैसे करें?

यदि आप जानना चाहती हैं कि मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, तो यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाएं। होमपेज पर “Login” विकल्प पर क्लिक करें और अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर व पासवर्ड दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” सेक्शन में जाएं।

यहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके आवेदन की स्थिति और भुगतान डिटेल्स दिख जाएंगी। इसके अलावा जैसे ही 16वीं किस्त की राशि आपके खाते में आएगी, बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा। आप SMS अलर्ट चेक कर भी जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले या नहीं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon